हिंदी सप्ताह समारोह 2020

 

 

हिंदी सप्ताह समारोह 2020

संस्थान में 14-21 सितंबर 2020 के दौरान हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन समारोह दिनांक 14 सितंबर 2020 को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रातः 11:30 बजे होगा।

Join us for the inauguration program on 14th September:  

https://meet.google.com/nwp-esop-dvo

संस्थान में दिनांक 14.09.2020 से 21.09.2020 के दौरान हिन्दी सप्ताह  मनाया जाएगा। उक्त सप्ताह  के दौरान विभिन्न विषयों पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं की रुपरेखा निम्नवत् है : 

दिनांक

प्रतियोगिता

समय

स्थान

14.09.2020

हिन्दी सप्ताह का उदघाटन

11.30  से  12.30

ऑनलाइन

15.09.2020

निबंध प्रतियोगिता

03.00  से  4.30

ऑनलाइन

16.09.2020

टिप्पणी एवं आलेखन प्रतियोगिता

03.30  से  5.00

ऑनलाइन

17.09.2020

कविता पाठ प्रतियोगिता

03.30  से  5.00

ऑनलाइन

18.09.2020

आशुभाषण प्रतियोगिता

03.30  से  5.00

ऑनलाइन

21.09.2020

एकलगीत प्रतियोगिता, पुरस्कारों की घोषणा एवं समापन समारोह 

03.00  से  5.30

ऑनलाइन

 

प्रतियोगिताओं हेतु पुरस्कार : प्रतियोगिताओं हेतु क्रमश: प्रथम ` 2000/-, द्वितीय ` 1600/- तृतीय ` 1200/- एवं प्रोत्साहन ` 600/-  के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

 प्रतियोगिताओं हेतु नियम एवं शर्तें :

सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हर प्रतिभागी को अधिकतम दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अर्थात विजेता प्रतिभागियों को दो से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा प्रोत्साहन पुरस्कार का स्थान प्राप्त होने पर वरीयता के क्रम में उनसे नीचे के प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कार प्राप्त हो सकें।

सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम एवं अन्य विषयों पर निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

गैर-हिंदी भाषियों के लिए अलग से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी बशर्तें उनकी संख्या 10 से कम न हो। यदि संख्या 10 से कम होती है तो हिंदी भाषी और गैर-हिंदी भाषी दोनों के लिए संयुक्त प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। (यह शर्त केवल निबंध लेखन प्रतियोगिता हेतु ही सीमित है)